RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

M/s Sanjivani मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड सिकंदरपुर बिहटा में न्यू मीडिया और डेटा हब में ₹50.75 करोड़ का करेगी निवेश।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 अप्रैल।बिहार में औद्योगिक निवेश का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यह पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर आईटी एवं डिजिटल सेवाओं तक विस्तार ले चुका है। इसी क्रम में, राज्य को टेक्नोलॉजी-आधारित उद्योगों के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। उद्योग विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) के हालिया निर्णय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
संजीवनी मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ₹50.75 करोड़ के निवेश से एक एकीकृत डाटा सेंटर, कॉल सेंटर एवं फिल्म एडिटिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 450 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।
परियोजना को परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) द्वारा परियोजना की आवश्यकता के अनुरूप भूमि आवंटित किए जाने की अनुशंसा की गई है। यह प्रस्तावित इकाई राज्य में डिजिटल सेवाओं के दायरे को विस्तारित करेगी, जहां डेटा प्रबंधन, मीडिया पोस्ट-प्रोडक्शन और आईटी-सक्षम सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे न केवल सेवा क्षेत्र को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग मंत्री ने इस पहल को राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य बिहार को उभरते हुए डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक मजबूत पहचान दिलाना है। इस तरह के निवेश राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे।”
उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां निवेशकों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ प्रक्रियात्मक सहयोग भी सुनिश्चित किया जाता है। यह परियोजना राज्य में आईटी सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।”
यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि बिहार को डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार का फोकस ऐसे ही निवेशों को प्रोत्साहित कर एक संतुलित और भविष्य उन्मुख औद्योगिक ढांचा तैयार करने पर है।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का हुआ समापन।

rktvnews

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हरियाणा सरकार और National Forensic Science University (NFSU), गांधीनगर के बीच पंचकुला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: मुखिया संघ ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment