RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

आरा / भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अप्रैल। आज प्रखंड आरा सदर के ग्राम पंचायत गंगहर के ग्राम-पैठानपुर में किसान अम्बर सेन, पिता मोहन राम के खेसरा सं0-1020 में कृषि वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण तनय सुल्तानिया जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया गया। रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग 10X5 वर्ग मीटर में किया गया। कटनी के बाद हरा दाना का वजन 10.200 कि० ग्रा० पाया गया, जिसका उपज दर 20 क्विंटल 40 कि० ग्रा० प्रति हेक्टेयर आंका गया। निरीक्षण के दौरा मदन नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, रजनीश कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, मनिन्द्र कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, मुखियाजी, गंगहर, कृषि समन्वयक, प्रखंड-आरा सदर तथा प्रयोगकर्ता संजीव रंजन प्रसाद, किसान सलाहकार, ग्राम पंचायत गंगहर उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त लगभग 20-25 की संख्या में पंचायत के गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थें। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त वजन संबंधी आंकड़ों के आधार पर जिले के सभी पंचायतों में फसल कटनी प्रयोग किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण जिला/अनुमंडल/प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा किये जाते हैं। ताकि फसल कटनी से प्राप्त आँकड़ों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे। फसल सहायता योजना एवं सरकार स्तर पर किसानों के लिये चलायी जा रही अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता है, साथ ही राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आकलन एवं राष्ट्र स्तर पर खाद्य नीति एवं आयात निर्यात संबंधी नीतियाँ तैयार की जाती हैं।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों का किया समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड से है भगवान श्रीराम का अटूट नाता-मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी आरा के बाल मेला‌ में बच्चों ने प्रदर्शित किया सेंट्रल विस्टा मॉडल।

rktvnews

मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में हो रहा निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment