RK TV News
खबरें
Breaking News

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

मुंबई/एजेंसी ( PR 24× 7)11अप्रैल। कई प्रकार के जॉनर में मनोरंजन से भरपूर और दिलचस्प अनुभव देने के अपने वादे को और मजबूत करते हुए, सोनी पल लगातार पौराणिक, कॉमेडी, रियलिटी और कई तरह के कॉन्टेंट का शानदार मिश्रण पेश कर रहा है। इस रोमांचक लाइन-अप में अब एक और खास कड़ी जोड़ते हुए, चैनल 13 अप्रैल, 2026 से ओजी सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर करने जा रहा है, जो कि सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित होगा।
सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 भारत को स्वयं का ‘सिंगिंग का कल’ देने वाले शो के रूप में मशहूर है। यही वजह है कि इसके दिल छू लेने वाले फॉर्मेट और बच्चों के जबरदस्त टैलेंट ने इसे दर्शकों का पसंदीदा शो बना दिया। इस शो में सुपर जज के तौर पर अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली हैं, वहीं इसे होस्ट करने का श्रेय जय भानुशाली को जाता है।
नितिन कुमार, ज्योतिका तंगड़ी, सलमान अली और सचिन कुमार वाल्मीकि की कप्तानी में चार दमदार टीमें बनाई गई हैं। शो का फॉर्मेट मेंटर-आधारित है, जो युवा सिंगिंग टैलेंट को निखारने का काम करता है। चार हफ्तों में विभाजित 24 एपिसोड्स के साथ यह सीज़न इमोशन्स और यादगार परफॉर्मेंस से भरपूर एक शानदार म्यूजिकल अनुभव प्रदान करता है।
सोनी पल पर इसका प्रीमियर एक ग्रैंड गाला प्रीमियर से शुरू होगा, जहाँ दर्शकों को शुरुआत से ही शो के सबसे खास और यादगार पलों को दोबारा देखने का मौका मिलेगा। इसे और खास बनाते हुए इस सीज़न में ‘द एपिक 90ज़’, ‘जय जवान जय किसान’, ‘शादी स्पेशल’, ‘मदर्स स्पेशल’, ‘गणपति स्पेशल’ जैसे थीम आधारित एपिसोड्स और कई दिग्गज कलाकारों को दिया गया ट्रिब्यूट भी देखने को मिलेगा, जो इसे हर दौर और हर भावना के संगीत का सच्चा जश्न बनाते हैं।
13 अप्रैल से हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर देखिए ‘सुरों का महासंगम’, जहाँ एक बार फिर वही धुनें लौटेंगी, जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी के दिलों को छुआ है।

Related posts

बक्सर जिलें के एम0पी0 उच्च विद्यालय में हॉकी खेल के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षक का होगा चयन,इच्छुक अभ्यर्थी 2 जनवरी तक दे सकते है आवेदन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में छापेमारी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।

rktvnews

भोजपुर:“द वेगन चॉइस” विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) 2 अक्टूबर 2025 को देश भर में “सबकी योजना, सबका विकास” अभियान की शुरूआत करेगा।

rktvnews

बक्सर: डीएम के औचक निरीक्षण में नदारद मिली आरटीपीएस काउंटर पर प्रतिनियुक्ति मनीषा कुमारी,कार्यपालक सहायक।

rktvnews

Leave a Comment