RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

किसानों को ना हो किसी भी प्रकार की असुविधा, मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 10 अप्रैल।कृषि उपज मंडी सांवेर और शिप्रा सायलो में सहित 38 उपार्जन केन्द्रों पर शुक्रवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की शुरुआत हो गई। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से तौल कांटे का पूजन किया तथा गेहूं लेकर पहुंचे पहले किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ राज्य सरकार द्वारा 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इस साल के गेहूं के उपज की सरकारी खरीदी का मुहूर्त हो गया है। गेहूं की सरकारी खरीदी का मुहूर्त कृषि उपज मंडी के प्रथम ग्राहक सुरेश पिता सूरजमल धनेरिया निवासी केशरीपुरा से 58 क्विंटल गेहूं खरीद कर मुहूर्त किया गया। इस दौरान मंडी सचिव रमेशचंद्र शारदिया, मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक रमेशचंद्र दयाल, सेवा सहकारी संस्था सांवेर प्रबंधक मांगीलाल पटेल मौजूद रहे।
मंत्री सिलावट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान 38 उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस दौरान मंडी परिसर में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने मंडी सहित समस्त केन्द्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही ‘राम रोटी’ योजना के तहत मिलने वाले पांच रुपए के भोजन की गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश दिए और भोजन भी चखा । मंत्री सिलावट ने यह भी कहा कि दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिसके तहत पलंग, गद्दे और तकिए उपलब्ध कराए जाएं।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी केंद्रों पर टोकन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो और तुलाई में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंडी के उन्नयन और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर व्यवस्थाओं में और सुधार किए जाएंगे।
मंडी में पहले दिन किसानों की अच्छी संख्या देखने को मिली। इस अवसर पर भारत सिंह चौहान, अंतर सिंह दयाल, दिलीप चौधरी, नप अध्यक्ष संदीप चांगेड़िया, सुरेश सिंह धनखेड़ी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानसिंह चौहान, सुमेर सिंह सोलंकी, तूफान सिंह पंवार, रवि वाजपेई गोविन्द सिंह, हुकुम चंद, राजेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद चांदनी, मुन्ना चाचू मौजूद रहे।

Related posts

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गुड्डू के गोल से बेरथ को मिली सफलता, पिरौटा को मिला वाक ओवर।

rktvnews

रोहतास: प्रशांत किशोर को तीन दिनों के अंदर देना होगा जवाब,नहीं तो होगी कार्रवाई,मामला दो राज्यों में मतदाता सूची में नाम है दर्ज।

rktvnews

देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

सारण:फाइलेरिया मरीजों के लिए सहायक की भूमिका निभा रहें पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सदस्य।

rktvnews

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन बरौनी ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment