सुनियोजित साजिश है राधा चरण साह की गिरफ्तारी,भाजपा की मानते तो रहते जेल से बाहर!सत्ता के लिए न्यायिक एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा: डॉ विनोद कुमार सिंह
बक्सर /बिहार 9 अक्टूबर। आज बक्सर चीनी मिल के मातृ छाया सदन में बक्सर जिले के वैश्य समाज एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा बुद्धिजिवियों की एक बैठक बिहार विधान परिसद् के सदस्य राधा चरण साह की रिहाई की मांग को लेकर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी अपने शासन काल में जिस तरह से C.B.I एवं ED आदि जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रतिपक्ष के नेताओं को फंसाने का काम कर रही है यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

डॉ० विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जदयू विधान परिसद् सदस्य श्री राधा चरण साह की गिरफ्तारी एक सुनियोजित साजिश के तहत की गयी है। यदि साह जी भाजपा में चले जाते तो उनकी गिरफ्तारी नहीं होती। आज भाजपा बारी-बारी से सभी विरोधियों को समाप्त कर देना चाहती है जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए खतरे की घंटी है, और विपक्ष को दबाने की मानसिकता लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि N.C.P. नेता अजीत पवार पर 70 हजार करोड़ रु० के घोटाले का आरोप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खुले मंच से लगाया था और जब अजीत पवार भाजपा की सरकार में शामिल हो गये तो C.B.I. ने उनका नाम चार्जसीट से निकाल दिया और अब मोदी जी उनकी पीठ थपथपा रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष सुभाष साह ने की और कहा कि जब तक राधा चरण साह की रिहाई नहीं हो जाता है तब तक चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शामिल लोगों में जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह, पप्पु पटेल, डॉ० राम बदन गुप्ता, राजेन्द्र साह, वीर बहादुर साह, चंदन गुप्ता, छोटक गोड़, नन्दु साह आदि थे।

सुनियोजित साजिश है राधा चरण साह की गिरफ्तारी,भाजपा की मानते तो रहते जेल से बाहर!सत्ता के लिए न्यायिक एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा: डॉ विनोद कुमार सिंह