RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)09 अप्रैल।सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली विकासखंड के प्राइमरी स्कूल कॉलोनी एवं माध्यमिक (प्रा./मा.) स्कूल कॉलोनी, ग्राम पंचायत रहठा में प्रधानमंत्री आवास योजना का औचक निरीक्षण किया तथा योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता कम मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार के अनुसार किया जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उन्होने बच्चों की उपस्थिति का अवलोकन किया जो न्यूनतम पाई गई , जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम पंचायत रहठा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कि बात कही। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत करकेली ऋषभ शुक्ला सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर: दशकों से मशहूर मोहन मिस्त्री के गैरेज में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित,सांसद सहित कई गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डीएम का जनहित में बड़ा कदम,अवैध रूप से आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर कार्रवाई के आदेश।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

भोपाल:चार जिलों में बनेंगे विशेष जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जमीन दो-आवास दो आंदोलन के तहत भाकपा-माले ने आरा अंचलाधिकारी के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन!शहरी गरीबों भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार,बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये अतिक्रमण के नाम पर गरीब को उजाड़ना बंद करे सरकार-माले

rktvnews

गढ़वा: पर्यटक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment