RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 अप्रैल।उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल, चतरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए 26 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित कर 30 अप्रैल 2026 तक नियुक्ति पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जीवन तरंगिनी एम्बुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर प्राप्त करने हेतु बीएसएनएल के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को आपातकालीन सेवाएं सुलभ हो सकें।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रतापपुर के कार्यों की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण प्रतिरक्षण की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा अगले माह तक सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने HPV वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मयूरहंड प्रखंड में 10 दिनों का विशेष अभियान चलाने तथा E-Sanjeevani टेली कंसल्टेशन की प्रगति में सुधार लाने पर बल दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि MTC (Malnutrition Treatment Center) को उपलब्ध वाहन का उपयोग कर प्रतापपुर, इटखोरी एवं सदर क्षेत्र के SAM एवं MAM बच्चों को चिन्हित कर उपचार हेतु भर्ती कराया जाए। साथ ही पोषण सखी द्वारा चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग ANM के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा।
फाइलेरिया उन्मूलन के तहत Focal MDA अभियान 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के 88 गांवों में 1,12,330 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों एवं सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, उपाधीक्षक डॉ. पंकज सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें।

rktvnews

भोजपुर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट से डीआरडीओ ने किया सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने युवा जदयू संदेश प्रखंड कमिटी का किया विस्तार।

rktvnews

पटना: नीतीश कुमार ने रघुनाथपुर रेल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया।

rktvnews

Leave a Comment