RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम के सख्त निर्देश: अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य न करें विद्यालय।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)08 अप्रैल।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने जिले के सभी निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म आदि के नाम पर किसी भी प्रकार के आर्थिक शोषण पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी निजी विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, यूनिफॉर्म अथवा अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ पूर्णतः अनुचित हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में दिनांक 06.04.2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी निबंधित विद्यालय संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बिहार निजी विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम, 2019 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी विद्यालय प्रबंधन को इसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विद्यालय शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि को नियमों के अनुरूप, पारदर्शी एवं न्यायसंगत रखने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित अभिभावक इसकी शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय अथवा जिला पदाधिकारी के यहां प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कर सकते हैं।
अंत में जिलाधिकारी ने दोहराया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता एवं अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

झारखंड:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ‘सावन महोत्सव’ संपन्न,सफल प्रतिभागियों को प्राचार्या प्रो कनकलता ने किया पुरस्कृत।

rktvnews

दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित।

rktvnews

केन्‍द्रीय रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली 2023 का अनावरण किया।

rktvnews

बागपत:बड़ौत के जोहर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वीप जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

नदियापार पहुंचे भोजपुर एसपी! खवासपुर ओपी का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment