RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश।

 

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 अप्रैल।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखे।उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित पदाधिकारी जवाबदेह होंगे।
जनशिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों में चिकित्सा सहायता की मांग, पारिवारिक विवादों के समाधान, अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लंबित राशि निर्गत करने, मानदेय भुगतान में देरी, एकल महिला (सिंगल मदर) को सहायता उपलब्ध कराने, भूमि विवाद, निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि की शिकायत, राशन कार्ड निर्गमन, दुकान आवंटन, जमीन कब्जा मुक्त कराने, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटे के तहत नामांकन, फीस माफी, विद्यालयों में नामांकन, रोजगार उपलब्ध कराने, किराया निर्धारण (रेंट फिक्सेशन), भूमि म्युटेशन, सहायिका से सेविका पद पर पदोन्नति, अप्रोच रोड निर्माण, नक्शा विचलन व जनहित से जुड़े अन्य आवेदन सम्मिलित रहे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदन से जुड़े लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रयास है, और इसका उद्देश्य प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना है।

Related posts

भोपाल:विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने एमएनआईटी परिसर में किया नवीनीकृत बास्केटबॉल मैदान का उद्घाटन।

rktvnews

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रखे मान, अवश्य करें मतदान: युगल किशोर दुबे

rktvnews

अमृतवर्षा

rktvnews

सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करते समय राज्यों को नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों का पालन करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल, पंचायत विकास दिवस पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment