RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

उपायुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की बैठक, एक माह के भीतर सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूल में नामांकित बच्चों का आधार, जन्म प्रमाण पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 अप्रैल। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ और चंदनपुर पंचायत में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत अंतर्गत माचाडीह, शाखाभांगा, झरिया एवं जामुआ गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों एवं लाभुकों से भी सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन, उनकी उपयोगिता एवं प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक लाभ लक्षित लाभुकों तक समय पर पहुंच सके । मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, बीडीओ आरती मुंडा, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कूप निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना की प्रगति को देखा तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने लाभुकों से कहा कि आवास योजनाओं में किस्तवार राशि प्राप्त होते ही राशि निर्माण कार्य में लगायें। निर्माण सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लाभुकों को सहयोग, जिओ टैग के पश्चात नियमित अंतराल में भुगतान, निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेविका एवं सहायिका को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराया जाए तथा उनके वजन एवं स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों की सही और समय पर प्रविष्टि पोषण ट्रैकर में सुनिश्चित की जाए।
प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्यों में सुधार लाया जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों में नामांकित बच्चे जिनका आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, उन्हें प्राथमिकता में रखते हुए एक माह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की योजनाओं से कोई भी योग्य लाभुक वंचित नहीं रहें । आवास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा में लंबित आवास योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए । रोजगार सेवकों के हड़ताल पर होने के कारण विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं आए, इस हेतु मेट को एक्टिव करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति, वितरण, भंडारण की जानकारी एमओ से ली गई तथा सुगमतापूर्वक वितरण सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी पर सख्ती का निदेश दिया गया । प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को चिकित्सा अनुदान का आवेदन बढ़ाने का निदेश दिया गया । वहीं प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को पशुधन वितरण में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निदेशित किया गया । उपायुक्त ने यह भी कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं की सतत निगरानी एवं जमीनी स्तर पर नियमित समीक्षा करें जिससे विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना।

rktvnews

भोजपुर:सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्र में 30 अक्टूबर को 5 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

देहरादून:सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment