RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आयोजना मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के ब्रोशर का किया विमोचन।

जयपुर/राजस्थान 27 जून। आयोजना मंत्री ममता भूपेश ने मंगलवार को अपने निवास पर बीस सूत्री कार्यक्रम के ब्रोशर का विमोचन किया।
भूपेश ने ब्रोशर का विमोचन करते हुए कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा देश में गरीबी और आर्थिक शोषण को कम करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रारम्भ किया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की प्राथमिकता में है।
राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम का राज्य में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उदेश्य से यह ब्रोशर तैयार किया गया है। इस ब्रोशर के माध्यम से आमजन तक कार्यक्रम में सम्मिलित योजनाओं की जानकारी पहुंच सकेगी । इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव, आयोजना सुशील कुमार कुलहरी, संयुक्त सचिव, मॉनिटरिंग विनेश सिंघवी एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के निर्माता बनने का आह्वान किया।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

सियासी शतरंज के प्यादो के सहारे बिहार में महागठबंधन को मात देने की तैयारी ।

rktvnews

राजस्थानी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान की अमिट छाप छोड़ संपन्न हुआ श्रावण उत्सव!बीकानेर हाउस में राजस्थानी आर्टिजंस की हुई 32 लाख की बंपर सेल।

rktvnews

पढ़ाई के नाम पर बच्चों से छिनता बचपन।

rktvnews

Leave a Comment