RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

महादेव हनुमान मंदिर द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित!भीषण ठंडक में निर्धनों में कंबल बांटना सराहनीय कार्य:प्रसिद्ध फिजिशियन डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर 02 जनवरी।प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में श्रद्धालु भक्तों के माध्यम से निर्धन और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम मंदिर परिसर में संध्या समय आयोजित हुआ। चयनित कुल 60 लोगों को सहायता स्वरूप कंबल दिए गए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एन सिंहा एसीएमओ भोजपुर,विशिष्ट अतिथि आनंद मोहन सिन्हा तथा सुरेंद्र कुमार सिन्हा, उपस्थित रहे। स्वागत भाषण नीरज कुमार केसरी ,मंच का संचालन युथ फोर सेवा के आनंद कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन रेलवे परामर्श दात्री के सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने मंदिर समिति द्वारा लगातार चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तार से चर्चा की। संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।आज60 जरूरतमंदों को कंबल देने का पुण्य कार्य संपन्न हुए। बताते चले कि यह आयोजन माता-पिता की याद में हनुमान भक्त द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर के एन सिंहा ने उपस्थित चयनित जरूरतमंदों को देखकर सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस भीषण ठंडक में समिति ने सही समय पर तथा सही जरूरतमंदों का चयन कर, उन्हें इज्जत से बिठा कर कंबल तथा हनुमान जी का प्रसाद दिया,जो अति सराहनीय कार्य है। पीड़ित मानवता और समर्पित सेवा भाव से और बिना कोई स्वार्थ के सहयोग प्रदान करना,सेवा का एक अति उत्तम मिशाल है।मंदिर समिति में कई वर्षों से जनहित का कार्य होता रहा है।मैं भी मंदिर से जुड़ा हूं और ऐसे कार्यों को देखकर लगता है कि यह एकमात्र मंदिर है जहां हर प्रकार के सामाजिक कार्य पूरे विधि विधान और अनुशासित ढंग से संचालित किए जाते है। मैं समिति के सभी सदस्यों का खासकर अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश जी को इसके लिए बधाई देता हूं ।मेरी जब भी जरूरत हो मैं मंदिर के लोगों के लिए हर तरह से सहयोग करने का वचन देता हूं।
आज भी मंदिर समिति को ग्यारह सौ का सहयोग प्रदान किया। इन्होंने कहा की 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रसाद में स्वयं लेकर आऊंगा और सबको मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करूंगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सुरेन्द्र पटेल,आशीष कुमार केसरी, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला,अमर कश्यप,हरेंद्र कुमार चंद्रवंशी,हिमांशु केसरी,रामबाबू चौरसिया,अमरदीप जय ,डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ,मुन्ना सिंह, नंदलाल सिंह, डॉ रमेश कुमार सिन्हा कर्ण जी,वीरेंद्र कुमार ओझा, कमलेश कुमार पाठक, नंदलाल सिह ,रवि शंकर मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
समिति द्वारा चयनित सदस्यों को बुलाकर कंबल दिए गए।कार्यक्रम सर्वप्रथम हनुमान जी और प्रभु श्री राम की पूजा आरती भोग लगाया गया और सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री

rktvnews

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

rktvnews

गया: डीएम की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर किये जा रहे तैयारी संबंधित कोषांग वार अलग अलग समीक्षा की गईं।

rktvnews

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment