RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर टीम का चयन, जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अप्रैल।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर द्वारा आगामी अंतर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में भाग लेने के लिए भोजपुर महिला फुटबॉल टीम का अंतिम ट्रायल कैंप एवं जर्सी लॉन्च कार्यक्रम रविवार को महाराजा कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक लाल बहादुर लाल ने की, जबकि संचालन सचिव रविंद्र कुमार ने किया।
सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल कैंप के दौरान कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो टूर्नामेंट में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम की कप्तान प्राची तिवारी और उपकप्तान सोनाली कुमारी को बनाया गया है। अन्य चयनित खिलाड़ियों में सिमरन कुमारी, सौम्या सिंह, सिमरन कुमारी यादव, खुशी कुमारी, कृति भारती, काजल कुमारी, शीतल कुमारी, सलोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी, समृद्धि गुप्ता, श्रुति कुमारी, प्रियांशु कुमारी, ज्योति कुमारी शाह एवं अक्षरा सिंह शामिल हैं।कोच के रूप में सुबोध सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में मोहम्मद शमशाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

दुमका:मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु मिनी दौड़ को उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंड।

rktvnews

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकता और युवा शक्ति को बढावा देना साईकिल रैली का लक्ष्य:कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय ने किया नामांकन।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बढ़ते तापमान के मद्देनज़र की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment