RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माले नेताओं की टीम ने अग्नि पीड़ित किसानों से की मुलाकात।

अग्नि पीड़ित किसानों को मुआवजा दे सरकार:अखिल भारतीय किसान महासभा

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।कल देर शाम भाकपा-माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त टीम बनाही,दुबवल, बनकट के बधार में आग लग जाने के कारण किसानों का जो फसल क्षति हुआ है उसका मुआवना किया गया एवं किसानों से मिलकर पीड़ित किसानों जानकारी ली गई!किसानों ने बताया लगभग 200 से अधिक किसानों का लगभग 600 बीघा के ऊपर फसल क्षति हुआ है फसल क्षति के अलावा 2 मोटर पंप बोरिंग एवं 2,3 ट्रांसफार्मर ,एवं कई पेड़ भी जल गया है ।
बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि हमलोगों की खेत में प्रति बीघा 14 क्विंटल गेहूं निकलता है अभी जो सरकार ने रेट तय किया है उस हिसाब से हमलोगों का मुआवजा दिया जाए और पशुओं को खाने के लिए चारा का भी उपलब्ध कराया जाए!
भाकपा-माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा किसानों से साथ खड़ी है!सरकार और प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए,हर प्रखंड मुख्यालय पर दो-दो अग्निशामक गाड़ी की व्यवस्था की जाए,सभी जले हुए बोरिंग,बिजली ट्रासफमर बदला जाए,पीड़ित किसानों को तत्काल दो-दो क्विंटल चावल की व्यवस्था की जाए नहीं तो आगे एक व्यापक आंदोलन किया जाएगा!
जांच टीम में शामिल भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह विधानसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह,जय शंकर प्रसाद ,शाहपुर नगर सचिव बैजू कुशवाहा,विमल सिंह,जिला पार्षद दुदुल सिंह , सरोज यादव,दामोदर प्रसाद,स्थानीय नेता रामायण पासवान सहित कई उपस्थित थे!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

rktvnews

चितौड़गढ़:चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू।

rktvnews

दरभंगा:परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक सम्मान समारोह 2025 की तैयारी के लिए हुआ विमर्श।

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने आज सहकारी बैंकों को आधार-सक्षम भुगतान सेवाओं से जोड़ने हेतु नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment