RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घरेलू एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक, आवश्यक निर्देश जारी।

कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने अथवा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 अप्रैल।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस आपूर्ति व्यवस्था, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी घरेलू एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित एवं पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी घरेलू एलपीजी आपूर्तिकर्ता एजेंसियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रणाली को एक्टिव व प्रभावी करने के साथ साथ हेल्पलाईन नंबर का प्रचार प्रसार एवं सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार करने, चिन्ताओं एवं अशंकाओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने अथवा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी प्रकार की शिकायत होने पर प्रशासन को तत्काल सूचित करें।
आपूर्तिकर्ता एजेंसियों का उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण हेल्पलाईन नंबर इस प्रकार है :-
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम/इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड 1800-2333-555
भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड 1800-22-4344
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, एडीएम (एसओआर) राहुल जी आनंद सहित विभिन्न गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:विधायक अमरेंद्र प्रताप के निधि से शुरू हुआ हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर के पथ का निर्माण कार्य।

rktvnews

आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथों पर निरंतर रहेगी बिजली : संजीव हंस

rktvnews

अदाणी 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी में 45 गीगावॉट का लक्ष्य करेगा हासिल!80 मिलियन टन CO2 के बराबर वार्षिक उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी।

rktvnews

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित!जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ राजस्थान मिशन 2030 विषय पर ऑनलाईन संवेदीकरण कार्यक्रम।

rktvnews

व्यंग्य:थैंक यू योगी जी, कुंभ में मोक्ष का भी इंतज़ाम करा दिया🤪

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment