RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)02 अप्रैल।जन समस्याओं को लेकर समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक रामगढ़ शंकर चौधरी पर उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समाहरणालय परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर ही उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उपायुक्त ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पूर्व विधायक एवं उपायुक्त के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

8 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अव्या श्रीवास्तव ने रचा इतिहास।

rktvnews

जय श्रीराम के जयघोष से भरत ने भगवान राम को सौंपी राजगद्दी।

rktvnews

गढ़वा:08 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

रायपुर : पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment