RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: डीएम ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की ,मिशन मोड में कार्य करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)01 अप्रैल ।जिलाधिकारी, पटना द्वारा अधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को मिशन मोड में उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
इस बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति, विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, महाप्रबंधक गेल, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंतागण, श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी आईटीआई के प्राचार्य/प्रतिनिधि, सभी गैस विपणन कंपनियों के विक्रय प्रबंधक, गेल के सभी कॉन्ट्रैक्टर एवं अन्य भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियों से पीएनजी पाईपलाईन बिछाने एवं उपभोक्ताओं को इसका कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु बुनियादी ढाँचों की आवश्यकता एवं उपलब्धता, कार्य योजना तथा प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजधानी में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा को जनहित में अधिक एक्सेसिबल बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) द्वारा डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (DPNG) के कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार शिविर लगाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि ईंधन के इस सुविधाजनक, इको-फ्रेंड्ली, निरंतर और सुरक्षित स्रोत का कनेक्शन प्राप्त कर लाभ उठाएं। एलपीजी से पीएनजी की सुविधा की ओर स्विच सरल ढंग से घर बैठे ही डिजिटल-ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा त्वरित गति से उपलब्ध कराएँ ताकि अधिक-से-अधिक उपभोक्ता इससे आच्छादित हों। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियों को कॉन्ट्रैक्टर की संख्या बढ़ाने एवं कॉन्ट्रैक्टर्स के पास उपलब्ध टीम की संख्या को भी आवश्यकतानुसार बढ़ाने का निदेश दिया ताकि उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन देने में अपेक्षित तेजी लायी जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गेल को गैस पाईप लाईन बिछाने एवं उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। गेल के कॉन्ट्रैक्टर के पास उपलब्ध मानव संसाधनों एवं मशीनरी को आवश्यकतानुसार सुदृढ़ करने के लिए पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि गेल को सहायता प्रदान करने हेतु इन तकनीकी विभागों यथा पीएचईडी, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, जल संसाधन, लघु जल संसाधन एवं आईटीआई के माध्यमों से प्लम्बर की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गेल के अधिकारीगण इन प्लम्बर्स को विधिवत प्रशिक्षण देकर इनकी सेवा प्राप्त करें तथा गैस पाईप लाईन बिछाने एवं उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने में तेजी लाएँ।

Related posts

बागपत:कलेक्ट्रेट ,विकास भवन ,सरकारी कार्यालय, बाजार, मंडी आदि प्रमुख स्थलों पर नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया की धरती, भारत की रणनीति,जियो-पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक पावर के नए केंद्र बन चुके हैं पोर्ट।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महोत्सव के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे देश – विदेश के अनेक विद्वान।

rktvnews

भोजपुर:कुष्ठ खोजी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट लेवल का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित:एसीएमओ

rktvnews

हनुमानगढ़:राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

बिहार: वैशाली: ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment