RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गडहनी रेलवे अंडरपास बना जानलेवा, जलजमाव के बीच ट्रैक पार करना मजबूरी।

गढ़हनी /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07अगस्त। गढ़हनी रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने के कारण पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियां दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी अंडरपास में पानी जमा हो जाता है, जिससे आवाजाही लगभग ठप हो जाती है। लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ऐसी समस्याएं राज्य के अन्य रेलवे अंडरपासों में भी सामने आती रही हैं।ग्रामीणों और राहगीरों ने रेलवे एवं जिला प्रशासन से अंडरपास से शीघ्र जलनिकासी कराने तथा स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related posts

गढ़वा : जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश,15 अगस्त तक सभी एसडीओ सौंपें रिपोर्ट।

rktvnews

पटना:बोलने की सभी समस्याएँ दूर हो सकती हैं स्पीचथेरापी से : डॉ सुलभ

rktvnews

कोयंबटूर में आयोजित ऐतिहासिक चिकित्सा कार्यक्रमों में उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र निर्माण मिशन के रूप में रेखांकित किया।

rktvnews

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।

rktvnews

सुविज्ञ शिशु मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment