RK TV News
खबरें
Breaking News

“बिहार दिवस में जागरूकता का नया आयाम: BSDMA पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )22 मार्च।बिहार दिवस 2026 के पावन अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अत्याधुनिक एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण पवेलियन का भव्य उद्घाटन आज गांधी मैदान, पटना में मुख्यमंत्री सह प्राधिकरण अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सभा सांसद संजय झा, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत,सदस्य पी.एन. राय, कौशल किशोर मिश्र,नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शंभु दत्त झा, प्राधिकरण सचिव मो. वारिस खान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक ही मंच पर आपदा प्रबंधन की समग्र झलक

BSDMA द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से पवेलियन में एक अभिनव एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहाँ आमजन को आपदाओं से बचाव, प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से दी जा रही है।
इस पवेलियन में अग्निशमन सेवा, अस्पताल अग्नि सुरक्षा, एम्स पटना, रेड क्रॉस सोसाइटी, नागरिक सुरक्षा, राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (SDRF/NDRF), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सड़क सुरक्षा, रोहिणी विज्ञान क्लब, उत्कर्ष – एक पहल, ओ प्लस इनोवेशन (ड्रोन) सहित अनेक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही।
साथ ही, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम एवं अस्पताल अग्नि सुरक्षा मॉडल जैसे अभिनव प्रयासों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य में आपदा प्रबंधन की दिशा में हो रहे सशक्त कार्यों को दर्शाता है।

मनोरंजन के साथ सीख: जागरूकता का अनोखा संगम

पवेलियन की विशेषता यह है कि यहाँ जागरूकता को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाया गया है। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो (पपेट शो) और जोकर प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण संदेश मनोरंजक ढंग से दिए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, ड्रोन प्रदर्शनी, AR/VR तकनीक आधारित अनुभव, साइबर सुरक्षा जागरूकता, आपदा से बचाव संबन्धित इंटरैक्टिव गेम तथा दिव्यांगजन हेतु विशेष आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आगंतुकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सुरक्षित बिहार की दिशा में मजबूत कदम

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण “आपदा से सतर्कता, सुरक्षा की गारंटी” के संकल्प के साथ निरंतर नागरिकों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार दिवस 2026 के इस अवसर पर आयोजित यह पवेलियन न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि एक सुरक्षित एवं सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भी है।

Related posts

भोजपुर:16 जनवरी से 31 मार्च तक बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु प्रत्येक गाँव में लगेगा शिविर! ऑन द स्पॉट समस्याओं का होगा समाधान।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

rktvnews

नवादा:पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

झालावाड़, राजस्थान में स्कूल भवन गिरने की घटना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान एवं जांच रिपोर्ट हेतु नोटिस जारी”

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर की पूजा- अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने जप्त किया 2208 बोतल अंग्रेजी शराब।

rktvnews

Leave a Comment