RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है: नितिन नवीन

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 22 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन और उनके कार्यों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहाँ प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है।

गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास एवं सुशासन का एक सशक्त मॉडल स्थापित किया। देश के ऐसे प्रधानमंत्री, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा, उन्होंने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ देश ने आधारभूत संरचना विस्तार, डिजिटल क्रांति, प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ प्रगति की है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना से वित्तीय समावेशन, उज्ज्वला योजना से सम्मानजनक जीवन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुँचा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 एवं 2024 में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। साथ ही, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के लंबे कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में समर्पण, स्थायित्व एवं निरंतरता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और ‘विकसित भारत @2047’ एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है। ‘राष्ट्रप्रथम’ की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related posts

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

बिहार:सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बसंतोत्सव 2025 में भव्यता के साथ निकलेगी हनुमान जी की शोभा यात्रा:नीरज कुमार केसरी

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment