RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्यपाल से आज लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)22 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान में चल रहे मध्य-पूर्व एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने इस संदर्भ में भारत के संतुलित, शांतिपूर्ण एवं रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत सदैव वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
बैठक में सामरिक जागरूकता, समुद्री सुरक्षा तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी विशेषज्ञों के अनुभव एवं सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विचार-विमर्श नीति निर्माण और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं।
इस अवसर पर रियर एडमिरल पीयूष पावसी, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), पूर्व एडीजी, कोस्ट गार्ड कृपा नौटियाल (से नि) एवं सीईओ सी एंड कोस्ट मीडिया अमित कुमार शामिल थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव विधानसभा के लिए किया नामांकन।

rktvnews

एआईआईए और विज्ञान भारती ने नई दिल्ली में ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) व जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखंड के बीच अनुबंध हस्ताक्षर हुए।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

बक्सर: लोकसभा चुनाव की समाप्ति पर डीएम की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment