RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आहूत।

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध कारोबार पर नियंत्रण तथा जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आहूत की गई। बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री से जुड़े मामलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए तथा बागबेड़ा, जुगसलाई, बर्मामाइंस सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने को कहा गया। समय समय पर बस, ऑटो, ट्रक, स्कूल वैन चालकों पर भी जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा विद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नशा मुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित सेवाओं को सक्रिय रखने पर भी बल दिया गया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा सभी संबंधित विभागों को नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सके। नागरिक ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें ताकि कार्रवाई किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, एडीएम एसओआर राहूल जी आनंद जी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, रेल डीएसपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ:फाइलेरिया जागरूकता रथ आमजनों को करेगी जागरूक- सिविल सर्जन

rktvnews

भोपाल:विकास के हाईवे पर मध्यप्रदेश सबसे आगे : केन्द्रीय सड़क मंत्री गडकरी

rktvnews

बिहार: भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राज्य सरकार के मंत्री केदार गुप्ता को भोजपुर का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति भोजपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्याप्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

आरा नगर निगम से करवाना है काम तो करना पड़ेगा “अनशन” 🤪

rktvnews

Leave a Comment