RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संदेश प्रखंड में कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।आकांक्षी प्रखंड संदेश के आईसीडीएस परिसर में कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एबीएफ (नीति आयोग) संदेश,अंकित सिंह ने बताया कि यह पहल भोजपुर के जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त की एक नवाचारी पहल है। इस योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव से जन्मी कन्या शिशुओं के परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की 25 विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि फरवरी माह में प्रखंड क्षेत्र में कुल 61 कन्या शिशुओं का संस्थागत जन्म हुआ, जिनके अभिभावकों के बीच इस अवसर पर किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एबीएफ संदेश अंकित सिंह, आईसीडीएस कॉर्डिनेटर अरविन्द कुमार, महिला पर्यवेक्षिका शकुंतला कुमारी, आरती कुमारी सहित लाभार्थी कन्या शिशुओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर जिले में आजादी का जज्बा 12 शहीदों ने देशभक्ति के लिए दी थी अपनी शहादत।

rktvnews

रायपुर : राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अयोध्या से 8 नई उड़ानों को झंडी दिखाई।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोपाल:खुशियों की दास्तां: भावांतर योजना के हितग्राही बालू ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

भागलपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment