RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम: अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)18 मार्च।मुख्यमंत्री सचिवालय जनशिकायत कोषांग, झारखंड, रांची एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार दिनांक 17 मार्च 2026 को उत्पाद विभाग द्वारा ग्राम बोंगाई, थाना–बोड़ाम में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान सुनील मंडल के कब्जे वाली जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के क्रम में घटनास्थल से लगभग 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट किया गया।
इस मामले में सुनील मंडल को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार करते हुए अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related posts

डीएमएफटी व विशेष केन्द्रीय सहायता मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

पटना : कदम कुआँ मे सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी जी पर आयोजित हुआ विचार गोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment