RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर के जावागुढ़ी में मनाया गया जल अर्पण दिवस।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)18 मार्च।जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल मधुपुर द्वारा जावागुढ़ी पंचायत के बरमसिया गांव में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने किया। इस मौके पर उन्होंने जलसहिया और ग्रामीणों से जलापूर्ति योजना के सञ्चालन हेतु सहयोग करने की अपील की। पंचायत के मुखिया ने जल अर्पण हेतु विभाग का धन्यवाद देते हुए सफल सञ्चालन करने का भरोसा दिया। जल अर्पण दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने जल यात्रा, जल वंदना, जल बंधन, जल अर्पण, जल संकल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम का का अयोजन हुआ। सभी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर देते हुए पुराने तालाबों व कुओं के संरक्षण और जल मीनारों के नियमित रख-रखाव की अपील की गयी।
गौरतलब है कि जल महोत्सव पखवाड़ा (08–22 मार्च) के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला समन्वयक पंकज भूषण, रीना टोप्पो, कनीय अभियंता चंदन कुमार, पलटू दास समेत सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

डीएई के सचिव और एईसी के अध्यक्ष ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करते हुए दुनिया के सबसे पुराने चालू बिजली रिएक्टरों की सराहना की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:महर्षि विश्वामित्र की मूर्ति स्थापना को ले कुल सचिव ने बक्सर के एमवी कॉलेज का किया दौरा।

rktvnews

दुमका:शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं… परिवहन विभाग का विशेष अभियान।

rktvnews

हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को देना है पटकनिया : शिवानंद तिवारी

rktvnews

हनुमानगढ़:810 पुलिस कार्मिकों ने शुक्रवार को फेसिलिटेशन सेंटर में डाले वोट।

rktvnews

Leave a Comment