RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

राष्ट्र गीत!

राष्ट्र गीत

पूरब की लाली है मेरी,
न नजर अरुणा पर कोई डाले;
बचने न देंगे हम उसको,
भाव अगर जो कोई खोटा पाले ।
लाली पर काली आने नहीं देंगे,
बलि की लाली से रँगते रहेंगे;
तिलक, सपुतों के चरणा-चिह्नों का लगाये हैं,
बन्दे मातरम् कहते ही रहेंगे, कहते ही रहेंगे ।
जम्मू ने ललकारा हमको,
भुज ने दिया फुफकारा;
सागर गरजा, हिम ये बोला,
छदम रूप से कोई न आवे, नहीं बचेगा उसका चोला ।
मस्तक उड़ा देंगे हम उसका,
बाँहें मरोड़ रख देंगे, भागे भी तो, हिम शिखरों के पार भगा हम देंगे।
भारत एक देश है अनादि काल से,
सदा एक ही बना रहेगा;
सागर से हिम तक, एकता प्रकाश,
जगमग करता ही रहेगा।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

( उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की तीसरी रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395, पूर्व में प्रकाशित रचना की लिंक https://rktvnews.com/news/162391)

Related posts

पश्चिमी चंपारण:निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

गिर रहे हैं और भी पुल, और बहुत सारे!!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाईयां दीं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की पूर्णता में देरी पर जताई अप्रसन्नता ,कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

rktvnews

भोजपुर जिले के तरारी बुनियादी केंद्र पर दिव्यांगों और वृद्धजनों की मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment