RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया ध्यान योग केंद्र ने।

शहर के वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर के आयोजनों पर बनी आम सहमति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 मार्च।स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर के प्रांगण में स्थापित ध्यान योग केंद्र के संचालन समिति की बैठक डॉ जया जैन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह के संचालन में सम्पन्न हुआ।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की देख रेख में संचालित योग केंद्र के कई पहलुओं पर विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया की वार्ड -वार्ड और आस -पास के ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड पार्षद ,मुखिया ,जिला पार्षद, पंच सरपंच आदि से मिलकर स्वास्थ्य जांच शिविर सह प्रशिक्षण केंद्र का कैंप लगाया जाए साथ ही कम खर्च में उनका उपचार ट्रस्ट की तरफ से करवाया जाए।लोगो को योग और प्राकृतिक उपचार से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाए।
बैठक में मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह,स्वामी विक्रमादित्य, प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम,ट्रस्ट के सह सचिव संतोष कुमार सिंह,कवि दूधेश्वर मिश्र,महिला चिकित्सक सजला सिन्हा,सर्वजीत कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहें।

Related posts

चतरा:मनरेगा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी, डॉक्टर गौरीश मीनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के पौधे रोपे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 मई 25

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिलाधिकारी ने किया जिला अतिथि गृह का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: 14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

Leave a Comment