RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)14 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण बहुदेशीय भवन, सड़क संपर्क पथ, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण अवास, नल से जल, विद्युतिकरण, मत्स्य विभाग की योजना तहत लाभुकों को मिलने वाली सहायता, पर्यटन संवर्द्धन के पर्यटन स्थलों का विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बहुल एवं विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह को लक्षित कर उक्त दोनों योजना व अभियान संचालित किए जा रहे हैं, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पदाधिकारी योजनाओं का समसमय क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं तथा योजनाओ को समय पर पूर्ण करें।
समेकित ग्रामीण विकास अभिकरण और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जनजातीय छात्र छात्राओं को मिलने वाली प्री व पोस्ट मैट्रीक छात्रवृति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, चिकित्सीय सहायता, बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना मसना आदि स्थानों का संरक्षण एवं विकास, वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना, बिजली खरीद समझौते के अनुसार, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड को 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली प्रदान करेगी।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

भोजपुर:विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास एवं निवेशक हितों से जुड़े विषयों पर उद्योग विभाग एवं उद्योग संगठनों की समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment