RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण: जिलाधिकारी ने जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)30 नवंबर।जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा आज समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया तथा उक्त गृह में संचालित सीसीटीवी कैमरों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के साथ साथ अन्य आवश्यक निदेश दिए गए ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें तथा गृह के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा सके।
निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों का रख रखाव सही ढंग से पाया गया। साथ ही उक्त गृह में रह रहे सभी संबंधित बच्चों को कानूनी सलाहकार की सुविधा प्रदान करने हेतु अधीक्षक के स्तर से पत्राचार करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

वैशाली जिले में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ :द्वितीय चरण के लिए आज पांचवे दिन 372 नामांकन पत्र हुए दाखिल।

rktvnews

सुपौल: ईवीएम/वीवीपीएट के माध्यम से मतदान हेतु दिव्यांगजनों को कराया गया डेमो! ट्राई साइकिल वितरित।

rktvnews

परिसदन भवन चतरा में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में AMC के ₹651 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment