RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जल महोत्सव के तहत आयोजित विश्व प्लंबर दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने पलम्बरों को किया सम्मानित।

08 से 22 मार्च तक ‘जल महोत्सव’ के जरिए घर-घर पहुँचेगा जल संरक्षण का संदेश।

जल जीवन मिशन की ‘मजबूत कड़ी’ हैं हमारे प्लंबर: नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जल महोत्सव के तहत आयोजित विश्व प्लंबर दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को सम्मानित किया। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाने और पाइपलाइन के कुशल रखरखाव में प्लंबरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्लंबरों को जल जीवन मिशन की एक मजबूत कड़ी बताया, जिनकी सक्रियता से ही पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है।
इसके अलावा कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जल को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को जल संचयन और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। आगे उपायुक्त ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) से शुरू हुआ यह ‘जल महोत्सव’ पखवाड़ा 22 मार्च (विश्व जल दिवस) तक निरंतर चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना है। महोत्सव के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जन-जागरूकता रैलियां, संवाद कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और जनभागीदारी आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। वही ग्रीष्म ऋतु में इस लक्ष्य को धरातल पर उतारने में हमारे प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता देवघर व मधुपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दुमका जिला को “प्रतिभा अवार्ड” में प्रथम स्थान, “दीदी की दुकान” नवाचार पहल को मिली राज्य स्तरीय पहचान।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव ने किया तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 जनवरी 24

rktvnews

स्वामित्व योजना को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

rktvnews

राजस्थान:मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे जयपुर पहुँचे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment