RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे।

भोपाल/मध्यप्रदेश 24 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे. इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. आडवाणी और लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भोपाल में किया पौध-रोपण
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, बादाम और जामुन के पौधे रोपे। प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मभूषण एवं पदमश्री डॉ. सुरेश एच. आडवाणी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म निर्देशक-अभिनेता-संगीत निर्देशक और गीतकार पीयूष मिश्रा, जादूगर आनंद, जीवा आयुर्वेद के संचालक डॉ. विकास चौहान, संगीतकार कविता सेठ, पार्श्व गायिका और गीतकार श्रद्धा पंडित, कवि अमन अक्षर ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।
उल्लेखनीय है कि अपने-अपने क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित ये व्यक्तित्व मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय भोपाल में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पधारे हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बी.बी. नायडू, निखिल मेथिया, गौरव तिवारी, डॉ. अरविंद पाण्डेय, कर्नल एच.आर. रोहिल और दिशा तिवारी ने भी पौधे रोपे।
इस अवसर पर शिवांश गर्ग और मनोज शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। किसान नेता दर्शनसिंह चौधरी तथा सर्वश्री पं. राजकुमार गर्ग, संतोष सूर्यवंशी, पंकज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, ब्रजेश तिवारी, अर्पित सिंह, राजेश सिंह, सुमित चौधरी और राजकुमार पटेल ने भी पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन एक पेड़ लगने के लिए संकल्प लिए हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 02 मई 24

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोपाल:वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल से संबंधित प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त एवं 78 हजार रुपये का चालान।

rktvnews

Leave a Comment