RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लोक अदालत की तैयारियां पूरी,14 को मार्च को लगेगी अदालत,17 बेंचो का किया गया गठन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।व्यवहार न्यायालय आरा में 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जोरों पर चल रही है जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बैंक ऋण मामलों के निष्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है आगे सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस संबंध में कुल 17 बेंच का गठन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा द्वारा किया गया है जिसमें सभी तरह के सुलहनीय वादों जैसे- सुलहनीय अपराधिक मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व (अधीनस्थ न्यायालय में लंबित वाद), बिजली एवं पानी, वन अधिनियम के वाद, बैंक ऋण वाद, 138 एन आई एक्ट, सेवा (वेतन भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ संबंधित) वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा) आदि से संबंधित वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर होना है साथ ही न्यायालय के 5500 से अधिक लंबित वादों में पक्षकारगण को नोटिस जारी किया गया है जिसे थाना एवं पारा विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से तामिला कराया जा रहा है आगे सचिव ने बताया कि विभागीय वाद विद्युत, माप तौल, श्रम, वन विभाग जैसे वादों में जिन पक्षकारगण के पास नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है और वह समझौता राशि जमा कर सुलह करना चाहते हैं उन मामलों में वह नोटिस का इंतजार ना करें वे सीधा राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आकर गठित बेंच में अपने वाद का निष्पादन कर सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्र में होर्डिंग भी लगाया गया है साथ ही विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से पैनल अधिवक्ता एंव पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा भी लगातार इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतू कार्यालय दुरभाष संख्या 06182-222555 पर सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related posts

राजस्थान:महायज्ञ सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास: अमित शाह

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव प्रबंधन हेतु अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

क्या महिला किसानों तक पहुँच रही है तकनीक?

rktvnews

भोपाल:मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:अंडर -17 जूनियर बालक–बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बेटियो का रहा दबदबा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

Leave a Comment