RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम वर्षा सिंह की उपस्थिति में ‘महनार महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी पहली संध्या।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)08 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन वैशाली तथा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राजकीय ‘महनार महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ रविवार को बालक उच्च विद्यालय, महनार के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह स्वयं उपस्थित रहीं और पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही महिला दिवस के मद्देनजर डीएम द्वारा वैशाली की प्रतीक आम्रपाली की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया।
महोत्सव का उद्घाटन राज्य के ऊर्जा, योजना एवं विकास तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह वैशाली के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उद्घाटन समारोह के उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया तथा महनार गीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा संबोधन दिया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।
इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया और पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।
संध्या सत्र में महोत्सव का मुख्य आकर्षण देखने को मिला, जब इंडियन आइडल की चर्चित गायिका रितिका राज ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ अन्य कलाकारों द्वारा भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे महोत्सव की पहली संध्या यादगार बन गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि महनार महोत्सव स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है और जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिले। उन्होंने कहा कि यह भी एक सुखद संयोग है कि महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रारंभ हुआ है, जो समाज में महिलाओं की सहभागिता और सशक्त भूमिका का प्रतीक है।

Related posts

स्वस्थ भारत की रचना करें -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

अहमदाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिला सहकारी (ADC) बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी महोत्सव’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : रेशमी व विष्णु शंकर ने किया नाम रौशन।

rktvnews

गिरीडीह:विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता और समयबद्धता पर उपायुक्त ने दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस।

rktvnews

Leave a Comment