RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवानिवृत प्राचार्य का विदाई एवं नए प्राचार्य ने किया योगदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च।ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के सेवानिवृत प्राचार्य मो०अय्याजुदीन खान एवं लेखापाल रंगनाथ राय को महाविद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव शासी निकाय डॉ०एन०एम०ठाकुर संचालन भौतिकी विभाग के प्राध्यापक अभिषेक राय एवं धन्यवाद ज्ञापन बड़ा बाबू जितेंद्र पांडेय ने किया।वही बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ०निर्मल कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नव निर्वाचित प्रधानाचार्य डॉ० धनंजय राय एवं शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय सम्मिलित हुए। सचिव शासी निकाय डॉ० एन०एम०ठाकुर ने दोनों सेवा निवृति कर्मियों को सेवा निवृत्ति लाभांश राशि का चेक सौंपते हुए अपने उद्बोधन में सेवानिवृत प्राचार्य के पूरी सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मो०आयजुदीन खान ने मगध विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद 1984 से जनवरी 2026 तक पूरे 42 साल अपने जीवन के स्वर्णिम समय इस महाविद्यालय को दिए हैं।प्रारंभ से हीं इनके द्वारा महाविद्यालय में पूरी तन्मयता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।वही नव निर्वाचित प्राचार्य डॉ०धनंजय राय को भी दायित्व संभालने पर बधाई दिए। पूर्व प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने कहा कि खान साहब ने अपने दायित्व को सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सहयोग से भलीभांति पूरा किया है। मैं आशा करता हूँ,कि नव निर्वाचित प्राचार्य भी अपने दायित्व को सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। वही प्राचार्य डॉ०राय ने कहा कि इन्होंने महाविद्यालय को जिस प्रकार से व्यवस्थित ढंग से चलाया है, मैं इनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए कार्य करूंगा।वही शिक्षक प्रतिनिधि ने कहा कि सेवानिवृत प्राचार्य मो०खान ने अपने मेहनत और लगन से महाविद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है।इनके योगदान हम सभी के लिए अविस्मरणीय है।भौतिकी विभाग के प्राध्यापक अभिषेक राय ने कहा कि एक तरफ सेवानिवृत प्राचार्य का जाने का गम है,तो दूसरी तरफ नए प्रधानाचार्य के योगदान की खुशी भी है।
महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सेवानिवृत प्राचार्य को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए भाव विभल होकर उनकी विदाई किए तथा नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ०धनंजय राय को फूल माला से स्वागत किए।कार्यक्रम में डॉ०रामानंद अनघ, डॉ०श्रीनिवास पांडेय, प्रो०त्रिवेणी राय, डॉ०पिंकु,डॉ० शांति,डॉ०कुमारी पुष्पा,डॉ०सरिता , डॉ०चूमचूम, डॉ०सुजय कुमार, डॉ०शिवकुमार सिंह,उमेश राय,मिक्की कुमारी,सृष्टि कुमारी ,गरिमा कुमारी,जयप्रकाश कुमार,सोनू कुमार, चितरंजन पांडेय,पवन राय ,प्रीति कुमारी ,राहुल राय,अमरेंद्र राय,विकास,आनंद,निलेश,सनोज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

बागपत के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: छपरौली को मिला मेरठ मंडल का पहला सिंथेटिक रनिंग ट्रैक।

rktvnews

वाणिज्य सचिव ने व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के क्रियान्वयन के लिए नॉर्वे का दौरा किया।

rktvnews

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत में से पहला अर्नाला पोत सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment