RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिलाओं को सम्मान।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)07 मार्च।समाहरणालय स्थित अनुग्रह नारायण नगर भवन, औरंगाबाद में कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम के सौजन्य से जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा बैलून को आकाश में उड़ाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ हुई। इसके बाद बिहार गीत के गायन से समारोह का शुभारंभ किया गया तथा जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और सपनों को सम्मान देने का दिन है।
उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं चुनौतियों को पार करते हुए हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा के संघर्ष और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले। साथ ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में औरंगाबाद की बेटियों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं और विकास की धारा में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीविका दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज वे महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल बन चुकी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में ऐसी सोच विकसित करनी होगी कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान की आवश्यकता ही न पड़े और बेटा-बेटी दोनों को समान अवसर एवं शिक्षा मिले।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, जीविका दीदियों, जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, नन्हीं बच्चियों एवं जिला स्तरीय महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी प्रेरणादायक एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन।

rktvnews

बक्सर: अंबेडकर जयंती पर डीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि!राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

विद्युत, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मध्य प्रदेश में एनटीपीसी आरईएल की बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

rktvnews

भोजपुर: उपमुख्यमंत्री ने बड़हरा के सिन्हा मे किया बाढ का निरीक्षण,कार्यकताओ के साथ की बैठक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन।

rktvnews

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment