RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा : किसानों के भुगतान और CMR आपूर्ति पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)06 मार्च। जिला समाहरणालय सभा कक्ष में आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य, किसानों को भुगतान की स्थिति तथा CMR (कस्टम मिल्ड राइस) की आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 82.51% धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है, जो संतोषजनक प्रगति को दर्शाता है।
इसके साथ ही किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि अब तक 94.73% किसानों का भुगतान किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष किसानों का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
बैठक के दौरान CMR (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा की गई। समीक्षा में पाया गया कि FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की कमी के कारण चावल की आपूर्ति अपेक्षाकृत धीमी गति से हो रही है। हालांकि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार FRK के बिना भी CMR की आपूर्ति संभव है, लेकिन विभागीय पोर्टल के अद्यतन न होने के कारण वर्तमान में यह प्रक्रिया बाधित है।
इस पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अविलंब चावल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति समय पर हो सके और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक आपूर्ति बनी रहे।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रबंध निदेशक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हितों की रक्षा तथा धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है।

Related posts

गया:महिला एवं बाल विकास निगम गया के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट विमेन के तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : हवलदार अशोक प्रसाद को बिहार घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर! नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

बड़का गांव अख्तियारपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की गयी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रसंत तुकाड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment