RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया संयुक्त रूप से EVM-VVPAT वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से माह मार्च 2026 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिए गए।
इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों यथा भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कॉग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेबिनिस्ट (लिबरेशन) एवं आम आदमी पार्टी, के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

सुपौल:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट, पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रशिक्षण-सह-एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं निर्वाचन कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment