RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गाजे बाजे के साथ निकली बाबा श्याम की शोभायात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च।बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग झंडा निसान लेकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए. सर्वप्रथम पंचदेव मंदिर बड़ी चौक पर आरती की व्यवस्था की गई जहां पर विधिवत पूजा पाठ के द्वारा पूजा कर महिलाएं एवं पुरुषों ने इस शोभा यात्रा में अपना भागीदारी दिया. शहर के विभिन्न मार्गो अरण्य देवी, पड़ाव, गोपाली चौक, शिवगंज, महादेव रोड, चित्र टोली रोड, टाउन थाना होते हुए यह शोभायात्रा रमना मैदान में आकर समाप्त हुई. श्याम भक्त अमित बजरंगी ने कहा की बाबा आज के परेशान लोगों के सहारा है इसीलिए इन्हें हर का सहारा कहा जाता है उन्होंने कहा यह झांकी आज पहले साल की है आगे इससे भी बेहतर करेंगे क्योंकि बाबा के प्रेमी देश-विदेश में भारी मात्रा में है उन्होंने कहा कि बाबा कलयुग में सभी दुखों का निवारण करते हैं और भक्त अपनी इच्छा को पूर्ण करने के लिए बाबा के दरवाजे पर जाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है और संस्था के सदस्यों में रोहित सिंह श्याम किसन गोल्डी सरदार राजा बाबू, रोहित सम्राट ,नंदन सोनी अविनाश और अमित बजरंगी शामिल थे।

Related posts

मानवीय संवेदना का रखें ध्यान फेंके नहीं मुझे दे दे:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

साइंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मानव कल्याण के लिए हो-मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का उद्घाटन राज्यपाल रमन डेका करेंगे।

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला दंडाधिकारी के द्वारा दिये गये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष एनसीडी जांच अभियान शुरू किया; इसमें 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

rktvnews

Leave a Comment