RK TV News
खबरें
Breaking News

मोटे अनाजों की खेती प्रशिक्षण में बोली वैज्ञानिक डा शोभा रानी – मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर और सहायक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर, आरा में 18 से 20 फरवरी 2024 तक मोटे अनाजों की खेती विषय पर बक्सर जिले के 30 किसानों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी ने की जो आत्मा, बक्सर के द्वारा प्रायोजित था। डॉ. शोभा रानी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि मोटे अनाज जिन्हें मिलेट्स या श्रीअन्न भी कहा जाता है – ज्वार, बाजरा, मड़ुआ, सांवा, चीना, कंगनी, कोदो एवं कुट्टू अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पौष्टिक फसलें हैं। ये अनाज प्रोटीन, फाइबर, आयरन एवं कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मोटे अनाज मधुमेह प्रबंधन, वजन नियंत्रण, पाचन सुधार तथा एनीमिया से लड़ने में अत्यंत सहायक होते हैं। मोटे अनाज कम पानी एवं कम उर्वरक में उगने वाली फसलें हैं, जिससे ये जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं।साथ ही ये ग्लूटेन मुक्त, टिकाऊ एवं कुपोषण दूर करने में प्रभावी हैं।
तकनीकी सत्रों में वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. अनिल यादव ने चीना की उन्नत खेती तकनीक एवं मोटे अनाजों के गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर प्रकाश डाला। डॉ. अंजय मौर्य ने मड़ुआ एवं बाजरा की वैज्ञानिक खेती, उनकी उपयोगिता एवं पोषण महत्व पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. विकास सिंह ने सावा की वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ खरीफ मौसम में ज्वार एवं अरहर की अंतरवर्ती खेती प्रणाली की जानकारी दी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव हो सके।डॉ.सच्चीदानंद सिंह ने मोटे अनाजों के विपणन, बाजार संभावनाओं एवं मूल्य प्राप्ति के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। वहीं श्रीमती सुप्रिया वर्मा ने मड़ुआ एवं बाजरा से तैयार होने वाले विभिन्न पौष्टिक एवं मूल्य संवर्धित उत्पादों की व्यावहारिक जानकारी किसानों को प्रदान की।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिले में मिशन वात्सल्य के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु आगामी 20 सितंबर से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान को ले बैठक।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment