RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 फरवरी।वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को होना है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर होना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी तरह के सुलहनीय वादों जैसे सुलहनीय आपराधिक मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भू अधिग्रहण, राजस्व (अधीनस्थ न्यायालय में लंबित वाद), बिजली एवं पानी बिल (चोरी के मामलों को छोड़ कर), वन अधिनियम के वाद, बैंक ऋण वाद, 138 एन.आई.एक्ट (चेक बाउंस), सेवा (वेतन भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ संबंधित) वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा आदि से संबंधित मामलों का समझौता के आधार पर निशुल्क निष्पादन किया जाएगा। आगे सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु पक्षकारगण को नोटिस निर्गत किया जा चुका है जो थाना के माध्यम से नोटिस का तामिला कराया जा रहा है। नोटिस प्राप्त करने वाले सभी पक्षकारों से अनुरोध है कि दिनांक 14 मार्च, 2026 को व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गठित होने वाले बेंचो के माध्यम से अपने वादों का अधिक से अधिक निष्पादन कराये। चेक बाउंस एवं विद्युत संबंधी वादों का विशेष रूप से सभी न्यायालय के द्वारा निष्पादन किया जा रहा है इन सभी मामलों को प्रमुखता से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च, 2026 को निष्पादित किया जाएगा। वैसे सुलहनीय मामले जिसमें पक्षकारगण सुलह करना चाहते हैं और उन्हें नोटिस प्राप्त नहीं है उन मामलों में वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय अथवा कार्यालय दुरभाष संख्या 06182-222555 पर भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं साथ ही विधिक सहायता हेतु नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर अधिवक्ता के माध्यम से निशुल्क विधिक सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से यह अपील किया है कि वह इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराये एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठावें।

Related posts

भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

नीतीश पेंडेंट’ का ट्रायल हुआ पूरा, जल्द ही मिलेगी लोगों को सुविधा।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का बिहार में अपराधियों का राज कायम करने का मंसूबा है, उसे चकनाचूर कर देना होगा,सबको सुरक्षा न्याय मिले इसकी लड़ाई जारी रहेगी : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment