RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित एमवाय में बिल्लियों के वीडियो के संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान।

एम.वाय. चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च, सभी व्यवस्थाएँ पूर्णतः सुरक्षित

इन्दौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)20 फरवरी। महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय इन्दौर के संबंध में सोशल मीडिया एवं कुछ न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित बिल्लियों के वीडियो के संदर्भ में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया है कि 17 फरवरी 2026 को चिकित्सालय परिसर में एक बिल्ली देखी गई थी। उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिल्ली को पकड़ने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए। केन्टीन क्षेत्र में बिल्ली पकड़ने के लिए पिंजरा भी तत्काल रखवाया गया है।
अस्पताल अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि परिसर में बिल्ली द्वारा किसी भी प्रकार की क्षति नहीं की गई है। एच.आई.वी. मरीजों सहित सभी मरीजों की दवाइयाँ पूर्णतः सुरक्षित हैं। सभी प्रकार के सैम्पल तकनीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लिए जाते हैं तथा सुरक्षित रूप से जांच हेतु भेजे जाते हैं।

स्वच्छता एवं अनुशासन हेतु सख्त निर्देश

मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि चिकित्सालय परिसर में किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न फेंकें, जिससे कुत्ते, बिल्ली अथवा अन्य जानवर आकर्षित न हों। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर एवं एच.एल.एल. एजेंसी को यह निर्देशित किया गया है कि किसी भी वार्ड अथवा परिसर में जानवर दिखाई देने पर तत्काल आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

लापरवाही पर की गई दण्डात्मक कार्यवाही

चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन में लापरवाही पाए जाने पर एच.एल.एल. एजेंसी पर 50 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. यादव ने कहा कि एमवाय चिकित्सालय मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Related posts

बक्सर:स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

rktvnews

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

rktvnews

यूपी टी20 लीग 2025 के ऑक्शन से पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी कोर टीम को रखा बरकरार।

rktvnews

क्वार्टर फाइनल मैच में रामगढ़ एवं गिरिडीह के बीच रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में चार 4-3 से जीत हासिल किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment