RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कार्ड संस्था की बालिकाओं को दी खुशी!होने वाले पीआरडी समरकैंप में जाने की करवाई व्यवस्था।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 22 जून।21 जून को जिलाधिकारी रीना जोशी ने जाखनी में स्थित कार्ड संस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था में निवासरत बालिकाओं से बातचीत की। बालिकाओं को कंप्यूटर संचालन का कितना ज्ञान है, यह प्रैक्टिकल भी करवाकर देखा। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि कंप्यूटर संचालन के ज्ञान को तल्लीनता से प्राप्त करें तथा अपनी पढ़ाई भी मन लगाकर करें। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनकी जरूरतों के बारे में भी पूछा। जिस पर बालिकाओं ने नगर पिथौरागढ़ में आयोजित होने जा रहे समर कैंप में जाने की इच्छा जताई। कार्ड संस्था की अधीक्षिका द्वारा समर कैंप में बालिकाओं को लाने व ले जाने हेतु एक पीआरडी उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को एक पीआरडी समर कैंप समयावधि हेतु कार्ड संस्था को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्ड संस्था में अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।
बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा यह निरीक्षण निदेशालय महिला कल्याण उत्तराखंड को त्रैमासिक रिपोर्ट भेजे जाने के उद्देश्य से किया गया। चूंकि कार्ड संस्था निदेशालय महिला कल्याण उत्तराखंड में पंजीकृत हो गई है। इसलिए जिलाधिकारी द्वारा कार्ड संस्था का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। कार्ड संस्था में 11 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग की निराश्रित बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय गौरव, सचिव कार्ड संस्था सुरेंद्र आर्य, कार्ड संस्था की अधीक्षिका हेमा कापड़ी व निर्मला पांडे आदि उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर एसपी द्वारा रात्रि भ्रमण कर पंचक्रोशी यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

दुमका:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भारत का बजट 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी।

rktvnews

15 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर : “सहयोग शिविर” की सफलता हेतू बैठक आयोजित! शाहपुर मे एसडीओ संजीत कुमार ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment