RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

सुनार का कार्य छोड पारंपरिक पद्धति से रोगों का कर रहे वर्षों से उपचार।

उज्जैन/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)15 फरवरी। वन विभाग द्वारा आयोजित महाकाल वन मेले में सेवा देने आए नाडी वैद्य धरम सोनी साइटिका/सर्वाइकल जैसी बीमारी का उपचार मात्र पानी से भरा एक लोटा और गमछा से कर रहे है। इस पारंपरिक पद्धति से हो रहे उपचार से मेले में आने वाले लोग लाभांवित भी हो रहे है। वैद्य श्री सोनी कई अन्‍य बीमारियों का उपचार भी कर रहे है।जबलपुर के मढ़ी में रहने वाले नाड़ी वैद्य धरम सोनी बताते है कि वे वर्षो पहले सुनार का काम किया करते थे। उस दौरान एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बाद सब कुछ छोडकर जंगल चले गए थे जहां मिली चमत्‍कारी जड़ी-बुटियों से वह स्‍वस्‍थ हो गए। वापस लौटने पर पारंपरिक रुप से पानी से भरा लोटा और गमछा से उपचार की पद्धति को समझा और फिर लोगों का उपचार करने में जुट गए। वैद्य श्री सोनी ने बताया कि नसों में ब्‍लाकेज, नस दबी होना, रक्‍त संचार सही नही होना, शरीर में झुंझुनाहट के मरीज प्राय: उनके पास उपचार के लिए आते है। जिसे साइटिका/ सर्वाइकल भी कहा जाता है। वेद्य श्री सोनी द्वारा उक्‍त रोगों का उपचार मात्र 10 से 20 मिनट में एक लोटा पानी और गमछे के माध्‍यम से किया जाता है। इसमें कोई मंत्र या जड़ीबुटी नहीं दी जाती है। इस प्रक्रियां से 15 से 20 मिनट में पूरी तकलीफ दूर हो जाती है। शनिवार दोपहर महापौर मुकेश टटवाल द्वारा भी वैद्य श्री सोनी से उपचार करवाया गया। वैद्य श्री सोनी के उपचार के पश्‍चात महापौर श्री टटवाल ने जानकारी दी कि उन्‍हें राहत महसूस हो रही है। उन्‍होंने वन विभाग और वैद्य श्री सोनी को धन्‍यवाद भी दिया और जिले के रहवासियों से मेले में आकर वैद्यों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related posts

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: दक्षिण एकौना और गड़हनी की टीमें बनी विजेता।

rktvnews

तो क्या प्रशासन के एक तरफा निर्णय को कंठ तक यूँ ही उतर जाने दूँ…… : अनायास

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (मां जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

आईआईसीए 6-7 अक्टूबर को नई दिल्ली में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ उठाना’ विषय के तहत दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

rktvnews

Leave a Comment