RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )09 फरवरी।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, एमभीआई सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वार्षिक राजस्व लक्ष्य एवं संग्रहण की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025 के लिए निर्धारित 1727.60 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1698.32 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। उपायुक्त ने शेष राजस्व की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत जिले के 11 मार्गों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने का निदेश दिया, ताकि आमजन को सुगम एवं सुलभ यातायात सुविधा प्राप्त हो सके।
हिट एंड रन योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अब तक 59 मामलों में भुगतान किया जा चुका है, जबकि 17 मामलों को भुगतान हेतु जनरल इंश्योरेंस काउंसिल को भेजा गया है। शेष 14 मामले प्रक्रियाधीन हैं। उपायुक्त ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में राहवीर योजना पर भी चर्चा की गई। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले गुड समेरिटन (राहवीर) को सरकार द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
इसके अतिरिक्त कैशलैस ट्रीटमेंट योजना की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ₹1.50 लाख तक या अधिकतम 7 दिनों तक निःशुल्क इलाज की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिल सके।
उपरोक्त बिंदुओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा परिवहन विभाग के कार्यों को और अधिक पारदर्शी, जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

गंगा-जमुनी तहजीब : मिथक या हकीकत!

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निकायों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: प्रसूता की मौत पर बिफरे रघुपति यादव, कहा बिना अनुभव के निजी अस्पताल चलाने वालो पर हो कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएससी परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध मे जनसुराज का कैंडल मार्च

rktvnews

अग्रसेन भवन में एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment