RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला शिक्षा पदाधिकारी के पहल पर बॉक्सिंग प्लेयर्स को मिला सामान:प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।साल 2025 बॉक्सिंग प्लेयर्स के लिए खुशी का संदेश लाई और पहली बार उन्हें खेल सामग्री मिला।प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि बच्चों में लगातार बॉक्सिंग का प्रशिक्षण अभ्यास और हौसला बढ़ाते हुए इन्हें कई पुरस्कार दिलाकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। प्रशिक्षक ने कहीं से सहयोग न मिलने की बात भी लगातार उठाते रहे और अपने दम पर इन विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कराते रहे। इन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के पहल पर 2 जनवरी को उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा के प्रभारी अमरेंद्र कुमार द्वारा बॉक्सिंग सामग्री विद्यार्थियों को दी गई। जिसमें बॉक्सिंग ग्लव्स 16 पीस,पैड दो पीस, रस्सी 5 पीस है। इन्होंने बताया कि आज भी लगभग 20 लड़के और 30 लड़कियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुकी भोजपुर बॉक्सिंग टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी जोर शोर से कर रही हैं।तैयारी में भोजपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन महोदय का भरपूर सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक पहल बच्चों के प्रति रहा।बड़हरा क्षेत्र के बच्चों का चयन हुआ है। छात्र – छात्राओं का चयन होने से अभिभावक जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन , खेल सचिव रवि कुमार सिंह, जितेंद्र, स्मिता सिन्हा, रामावंती देवी एवं क्षेत्र के अभिभावकगण खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत भिक्षावृत्ति को मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

वाह.. भई..वाह.. वाह खिलाड़ी वाह…….

rktvnews

भोजपुर:अपने प्रेरणादायक कार्यों और अभूतपूर्व समर्पण के साथ के साथ टीम पहुंची महुली गंगा घाट।

rktvnews

कोल लिंकेज की नीलामी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का नीलामी कैलेंडर।

rktvnews

पटना:साधक को अपने स्वयं के भीतर स्थित परमात्मा से जोड़ता है ‘इस्सयोग’ : माँ विजया

rktvnews

नई दिल्ली:इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment