RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह का आयोजन।

वनाधिकार पट्टा (सी.एफ.आर.) वितरण में गढ़वा जिला का राज्य भर में प्रथम स्थान।

नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को उपायुक्त ने दी बधाई।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)29 नवंबर। शुक्रवार को झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह तथा झारखंड सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र तथा वनाधिकार पट्टा का वितरण समारोह का आयोजन उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अनंत प्रताप देव एवं विधायक 77-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नरेश सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि की गरीमामयी उपस्थित रही। उक्त मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा सभी का स्वागत “आदिवासी एंड देयर फॉरेस्ट” पुस्तक देकर किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से उपायुक्त, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद अध्यक्ष गढ़वा शांति देवी एवं जिला स्तर के अन्य मंचासिन पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती तथा झारखंड सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से सामुदायिक दावा एवं व्यक्तिगत दावा के तहत वनाधिकार पट्टा का वितरण लाभार्थियों के बीच उपायुक्त एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा- बरडीहा, मेराल, डंडई, रंका, भंडरिया, चिनियाँ, रमकंडा, धुरकी एवं भवनाथपुर के कुल 30 लाभार्थियों के बीच वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त अनुमोदित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के कुल 16 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल दो लोगों क्रमशः अविनाश मेहता, पिता विजय प्रसाद मेहता प्रखंड खरौंधी एवं सुधीर कुमार पासवान पिता युगेश्वर मांझी, प्रखंड पांकी, जिला पलामू को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
उक्त मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का स्वागत किया एवं नियुक्ति पत्र एवं वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड समन्वयक एवं सेविका सहायिका जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है, वह अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक एवं निष्ठा से निर्वहन करें तथा वैसे लाभार्थी जिन्हे वनाधिकार पट्टा प्राप्त हुआ है, वे मिल रहे अवसरों का सदुपयोग करें। उन्होंने पुन: सभी को बधाई देते हुए मिल रहे अवसर का सदुपयोग करने की बात कही।
विधायक 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अनंत प्रताप देव एवं विधायक 77-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नरेश सिंह तथा अध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा शांति देवी ने भी अपने संबोधन में इस प्रकार के समारोह का आयोजन कर लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु उपायुक्त एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थें।

Related posts

दरभंगा:समाज कल्याण विभाग मंत्री ने किया राज्यस्तरीय विद्यालय खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग द्वारा दिन दयाल स्पर्श योजना 24/25 के अन्तर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत।।

rktvnews

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह।

rktvnews

भोपाल:मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल हाट में स्व-सहायता समूहों के तीन दिवसीय राखी मेले का किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:पटना : चित्रगुप्त पूजा के मद्देनजर बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment