RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी, साइबर खतरों से बचने के गुर सिखाएंगे एक्सपर्ट।
साइबर सेफ बनेंगे सरकारी दफ्तर, जागरूकता ही बचाव, कल आयोजित होगी विशेष कार्यशाला।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)9 फरवरी। भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित व जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
एनआईसी बागपत द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का विषय “स्मार्ट टेक, सेफ चॉइस: एआई का सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग” रखा गया है। कार्यक्रम में एनआईसी बागपत और बागपत पुलिस साइबर सेल के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन तथा ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे।
विशेषज्ञों द्वारा फिशिंग, मालवेयर, रैनसमवेयर, सोशल इंजीनियरिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई व नेट बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के तरीके और उनसे बचाव के उपाय समझाए जाएंगे। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत पासवर्ड पॉलिसी, डेटा एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी सेटिंग्स, डिजिटल फुटप्रिंट मैनेजमेंट तथा सुरक्षित ई-मेल और सोशल मीडिया उपयोग के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि सरकारी कार्यालयों में साइबर हाइजीन, सुरक्षित नेटवर्क प्रोटोकॉल, आधिकारिक डिवाइसों पर एंटीवायरस अपडेट, फायरवॉल उपयोग और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। विशेषज्ञ साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी साझा करेंगे।
कार्यशाला में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से सात-सात प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

Related posts

पटना: राज्‍यव्‍यापी दिव्‍यांगजन खेल प्रतियोगिता, 2025 का समाज कल्याण विभाग सचिव बंदना प्रेयषी ने किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर: संभावना की सभी शाखाओं में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने संदेश विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 फरवरी 26

rktvnews

हरियाणा:नारनौल: वायु गुणवत्ता के लिए जिला में 31 जनवरी तक बंद रहेगी पटाखों की बिक्री।

rktvnews

Leave a Comment