RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का भव्य आगाज।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ; ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का हुआ प्रभावशाली मंचन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 7 फरवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव ने की। महोत्सव के प्रथम दिन हिंदी नाट्य साहित्य के प्रसिद्ध नाटककार भारतेंदु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित कालजयी नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह नाटक एक मूर्ख एवं अव्यवस्थित शासन व्यवस्था के कारण राज्य (अंधेर नगरी) में व्याप्त अराजकता और अन्याय को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। नाटक में ‘टके सेर भाजी, टके सेर खाजा’ जैसी स्थितियों के माध्यम से भ्रष्ट शासन प्रणाली पर तीखा व्यंग्य किया गया है। गुरु-शिष्य की कथा के माध्यम से अंत में मूर्ख राजा को उसके कर्मों का फल मिलता है।
इस नाटक की प्रस्तुति बीपीए प्रथम वर्ष के उन विद्यार्थियों द्वारा दी गई, जिनका माइनर विषय थियेटर है। इसके पश्चात द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनाट्य शैली ‘नाचा’ की प्रस्तुति दी गई। इस नाट्य प्रस्तुति में ग्रामीण जीवन के यथार्थ को दर्शाते हुए समाज में फैली नशाखोरी के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया तथा नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। उक्त दोनों प्रस्तुतियों का निर्देशन थियेटर विभाग के अतिथि व्याख्याता डॉ. शिशु कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने सभी कलाकारों के उत्साह और अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं सृजनशीलता के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने दर्शकों से नाट्य कला का आनंद लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. मानस साहू, सहायक प्राध्यापक डॉ. कौस्तुभ रंजन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर : लालू प्रसाद यादव का बयान आधी आबादी का अपमान : दिनेश ओझा

rktvnews

राष्ट्रपति 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा श्रावणी मेला के मद्देनजर सिंघेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया ।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण!संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

Leave a Comment