RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की यात्रा पर हैं। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है।
प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर एक विशेष भाव के तहत उनका स्वागत प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री दातो श्री रामानन रामकृष्णन और मलेशिया के उप विदेश मंत्री दातो लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी ने किया। इसके बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों की साझा विरासत की प्रस्‍तुतियां दी गई।
इस यात्रा का उद्देश्य 2024 में स्थापित भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। यह भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी, हिंद-प्रशांत विजन और विजन महासागर का एक प्रमुख स्तंभ है।

Related posts

शिक्षक तो पढ़ा रहे हैं, लेकिन क्या बच्चे सीख भी रहे हैं?

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

दफादर चौकीदार पंचायत भोजपुर का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगली पंक्ति के नौसैनिक जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

Leave a Comment