RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

प्रयास ने कराया योग का अभ्यास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र से संबंधित क्लब प्रयास “एक कोशिश बदलाव” का के द्वारा योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा योग कराया गया तथा योग के बारे में बताया गया योग से क्या-क्या फायदा है योगा करने से आदमी कैसे निरोग रह सकता है । उन्होंने विभिन्न आसन कराया तथा योगा के बारे में उपस्थित बड़ों बच्चों को बताया मूल रूप से कुछ प्राणायाम योग का समागम रहा खड़े होकर थोड़ा बॉडी स्ट्रैचिंग हुआ Art of Living के मार्गदर्शन में कमर से नीचे के हिस्से के स्वस्थ रहने के लिए शलभआसन, कमर से ऊपर के हिस्से में स्ट्रेच के लिए भुजंगआसन, एड़ी और कमर के लिए पर्वतआसन, घुटने और पेट के लिए पवनमुक्तआसन, पूरे शरीर के लिए सर्वांगआसन, तथा स्वास पर आधारित सूर्य नमस्कार का शिक्षण शिविर इन सब कुछ में शवासन का प्रभाव काफी प्रभावशाली रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय टाइगर, तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी, तरारी मध्य से जिला परिषद राकेश सिंह, पिंटू राय समाजसेवी , नीरज कुमार सिंह तीरंदाजी कोच,अभिषेक राय समाजसेवी , कुमार विजय कोच क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर,नवीन राय समाजसेवी उपस्थित होकर योगा किया तथा योगा के महत्व के बारे में बताया संस्था के अध्यक्ष कुमार प्रतीक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि संस्था ऐसे कार्यक्रम नित्य प्रति दिन करते रहता है संस्था के सचिव कुमार मंगलम ने कहा कि इस बार का योग दिवस का थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग दिया गया है थीम का मतलब सभी लोग के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है और हम लोग यही आज प्रण लेते हैं कि करेंगे योग रहेंगे निरोग ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलकित कुमार, कुणाल कुमार सिंह, निशांत नमन, मोहित कुमार , आयुष ठाकुर ,शिवशरण ओझा आदि थे।

Related posts

देवघर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में दिख रही सास- बहुओं की युगलबंदी, गांव समाज के विकास हेतु हो रही मुखर।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग द्वारा दिन दयाल स्पर्श योजना 24/25 के अन्तर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत।।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने एक सप्ताह में शत-प्रतिशत डेटा अपडेट के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment